Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के लिए थीम सुझाएं

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के लिए थीम सुझाएं
आरंभ करने की तिथि :
Mar 16, 2023
अंतिम तिथि :
Mar 31, 2023
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

योग की सार्वभौमिक अपील और इससे प्रतिरक्षा शक्ति का निर्माण और तनाव ...

योग की सार्वभौमिक अपील और इससे प्रतिरक्षा शक्ति का निर्माण और तनाव से राहत देने वाले जैसे फायदे को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 11 दिसंबर 2014 को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) के रूप में घोषित किया। 2015 से, हर वर्ष इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर के लोगों को योग से होने वाले फायदे, जन स्वास्थ्य में इसके महत्व व योगदान संबंधी जागरूकता बढ़ाने से आज योग में बड़ी संख्या में लोगों की रुचि बढ़ी है।
9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY2023) की तैयारी शुरू हो चुकी है और आयुष मंत्रालय (MoA) को इसमें सक्रिय जन भागीदारी की उम्मीद है।
हर साल आईडीवाई एक थीम के साथ मनाया जाता है। पिछले वर्षों के विषय नीचे दिए गए हैं:

क्र.सं वर्ष थीम
1. 2015 सद्भाव और शांति के लिए योग
2. 2016 सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योग
3. 2017 स्वास्थ्य के लिए योग
4. 2018 शांति के लिए योग
5. 2019 हृदय के लिए योग
6. 2020 घर पर योग, परिवार के साथ योग
7. 2021 वेलनेस के लिए योग
8. 2022 मानवता के लिए योग

इस पृष्ठभूमि के साथ, आयुष मंत्रालय सभी नागरिकों से निम्न विषय पर विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करता है।
"9वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को किस थीम के साथ मनाई जाए?"
आपसे आग्रह है कि थीम का नाम सुझाने के साथ-साथ यह भी बताएं कि थीम के आधार पर इस बार के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को कैसे मनाया जाए।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023 है

फिर से कायम कर देना
808 सबमिशन दिखा रहा है
hemant pandey
hemant pandey 3 साल 3 महीने पहले
Dear Prime Minister. my focus is on water management as water is going to become scare in times to come. my suggestion to increase storage of fresh water from rain is 1. dredge all rivers to 9 meters as it will increase their capacity 6 to 8 times . it will also help recharge ground water and improve water table. it can also be used for navigation to reduce logistics cost. it will neutralize excess flouride and other harmful chemicals in the water. it will increase the area under irrigation. it will also improve precipitation and Rainfall. it will also increase green cover and thereby lower peak temperature. The rubble obtained after dredging can be used for road construction thereby reducing cost of road construction. New roads for village/city connectivity can be built without land acquisition cost. And above they can solve employment problems as the dredging can be done manually employing millions of unskilled, semi skilled and skilled under MANREGA for which funds are available.
kamlesh lodhi
kamlesh lodhi 3 साल 3 महीने पहले
योग एक प्रवृत्ति है जो वर्षों से फल-फूल रही है, इतना ही नहीं यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बनाए रखने में एक पथ प्रदर्शक बन गया है। योग की प्रत्ये्क गतिविधि लचीलेपन, शक्ति, संतुलन में सुधार और सद्भाव प्राप्त करने की कुंजी है। योग को अपनाने और प्रतिदिन योगाभ्यास करने और आनंद देने में मदद करने के लिए योग पोर्टल एक मंच बन गया है। योग संसाधनों, सामान्य योग (प्रोटोकॉल) प्रशिक्षण वीडियों और नवीनतम योग कार्यक्रमों में भाग लेने और उनकी खोज करने के लिए एक आदर्श प्रवेश द्वार है।