Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

मनोदर्पण: कोविड-19 महामारी के कारण स्कूल व कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों और माता-पिता के मनोवैज्ञानिक-सामाजिक तनाव से निपटने के लिए आइडिया आमंत्रित

आरंभ करने की तिथि :
Jul 21, 2020
अंतिम तिथि :
Aug 21, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

कोविड-19 महामारी के प्रकोप से दुनिया का हर व्यक्ति परेशान है। यह ...

कोविड-19 महामारी के प्रकोप से दुनिया का हर व्यक्ति परेशान है। यह महामारी न केवल चिकित्सा जगत के लिए चिंता का विषय है, बल्कि यह सभी के भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक सामाजिक तनाव का कारण बन रहा है। मौजूदा समय में बढ़ते तनाव, चिंता और भय के कारण बच्चे, किशोर और युवा कई तरह के भावनात्मक और व्यवहार संबंधी परेशानी का सामना कर रहे है, आज उन पर विशिष्ट ध्यान देने की जरुरत है। कोविड-19 ने शिक्षकों और अभिभावकों का भी तनाव बढ़ा दिया है, इस वजह से वे अपने वार्डों को सकारात्मक मार्गदर्शन न देकर उनकी क्षमता में बाधा डाल रहे हैं। हालांकि अकादमिक मोर्चे पर शिक्षा पर सतत ध्यान देना जरूरी है, लेकिन हमें छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को भी समान महत्व देना चाहिए।

मनोदर्पण, आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एक पहल है। मनोदर्पण का उद्देश्य कोविड-19 के दौरान और उसके पश्चात छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण के लिए एक व्यापक और बहुमॉडल तरीके से मनोसामाजिक सहायता प्रदान करना है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया www.mhrd.gov.in/covid-19/ पर जाएं।

भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सहयोग से MyGov आप सभी नागरिकों से सुझाव आमंत्रित करता है ताकि कोविड-19 महामारी के कारण स्कूल और कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों और माता-पिता को मनोवैज्ञानिक-सामाजिक तनाव से निपटने में मदद मिल सके। चयनित टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर फीचर किया जा सकता है।

आपके सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2020 है

फिर से कायम कर देना
3814 सबमिशन दिखा रहा है
Rohan Yadab
Rohan Yadab 5 साल 11 महीने पहले
Plan for what you can It’s natural to be concerned about what may happen if your workplace closes, your children have to stay home from school, you or someone you love gets sick, or you have to self-quarantine. While these possibilities can be scary to think about, being proactive can help relieve at least some of the anxiety. #AatmaNirbharBharat
Rohan Yadab
Rohan Yadab 5 साल 11 महीने पहले
For many people, the uncertainty surrounding coronavirus is the hardest thing to handle. We still don’t know exactly how we’ll be impacted, how long this will last, or how bad things might get. And that makes it all too easy to catastrophize and spiral out into overwhelming dread and panic. But there are many things you can do—even in the face of this unique crisis—to manage your anxiety and fears. #AatmaNirbharBharat
V K TYAGI
V K TYAGI 5 साल 11 महीने पहले
हमें बच्चों को तनाव मुक्त करने के लिए ध्यान रखना चाहिए कि हम उन्हें योगा व एक्सरसाइज करने में लगाएं तथा उन्हें घर पर पेंटिंग क्विज निबंध लेखनआदि में लगाएं तथा ऑनलाइन शिक्षण में भी उन्हें कहानी सुना कर व अन्य माध्यम से इस प्रकार से पढ़ाया जाए कि बच्चे उस में रुचि लें ताकि उनकी समझ में भी आ जाए और वह विषय को पढ़ें ,सीखें तथा उसमें रुचि लेकर गृह कार्य करें इस प्रकार से वह तनाव मुक्त भी रहेंगे तथा पढ़ाई भी करेगे इसके अलावा बीच-बीच में हमें बच्चों की काउंसलिंग भी करते रहना चाहिए ताकि वह तनावमुक्त हो
Kuldeep Mani Tripathi
Kuldeep Mani Tripathi 5 साल 11 महीने पहले
क्लास 8th तक बंद रखिए और बाकी बच्चों की शिक्षा हफ़्ते में 2 या 3 दिन स्कूल कॉलेज शुरु करके करिए। डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालयों को खोला जाए।