15 अगस्त 2014 को लाल किले से सभी भारतीयों को संबोधित करते प्रधानमंत्री ने कहा था की योजना आयोग की जगह एक नई संस्था की स्थापना की जाएगी जो 21 वीं सदी के भारत की आकांक्षाओं और आधुनिक समय के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह कर सके। साथ ही प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्र की प्रगति में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया था।
इस मंच के माध्यम से इस प्रस्तावित संस्था की संरचना, संघटक और कामकाज के क्षेत्र के संबंध में आपके नवीन विचारों को आमंत्रित किया गया है। आपको अपनी प्रविष्टि में इस प्रस्तावित संस्था के संबंध में यह ध्यान देना है की यह संस्था केन्द्र-राज्य समन्वय बढ़ाने और भारत के संघीय ढांचे के लिए कैसे सहायक हो सकती है।