Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

हमारे पारंपरिक ज्ञान और पद्धति के विषय में समाज में विश्वास पैदा करने के लिए अपने विचार साझा करें

Share inputs to instil confidence in society about our traditional knowledge and practices
आरंभ करने की तिथि :
Mar 03, 2022
अंतिम तिथि :
Aug 31, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत में जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी प्रथाओं/पद्धतियों और ज्ञान ...

भारत में जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी प्रथाओं/पद्धतियों और ज्ञान के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी एक समृद्ध वैज्ञानिक विरासत है। भारत का पारंपरिक ज्ञान विभिन्न रूपों में उपलब्ध है जैसे कि शास्त्रीय ग्रंथ, पांडुलिपियां और/या मौखिक संचार के रूप में जो कि हजारों वर्षों से चला आ रहा है। यह बहुमूल्य ज्ञान अक्सर हमारे दैनिक क्रिया-कलापों का भी हिस्सा है। कुछ पारंपरिक पद्धतियों से संबंधित ज्ञान धारकों की आजीविका के साधन हैं। हमारी पारंपरिक पद्धतियां मनुष्य की आवश्यकताओं और प्रकृति के बीच तालमेल बनाये हैं जो कि अक्सर स्थानीय संदर्भ में मनुष्य के संसाधनों और आवश्यकताओं में संतुलन बनाये रखती हैं। हालाँकि, समय के साथ, भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियाँ तेजी से नष्ट हो रही हैं, और हमारा राष्ट्र हमारे पारंपरिक ज्ञान के प्रति लोगों के विश्वास में गिरावट भी देख रहा है। गैर-भारतीय संस्कृतियों की नकल करने और हमारी परंपराओं का तिरस्कार करने के लिए कुछ लोगों का नासमझ रवैया एक गंभीर चिंता का विषय है। यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि पारंपरिक विरासत किसी भी देश के विकास और प्रगति का एक अभिन्न अंग है। यह आवश्यक है कि देश में हमारी वैज्ञानिक विरासत की एक मजबूत आधारशिला बनाने हेतु संबंधित हितधारक आगे आयें। एक जागरूक और संतुलित समाज ही देश को आगे बढ़ा सकता है।

हमारे माननीय प्रधान मंत्री और सीएसआईआर सोसाइटी के अध्यक्ष, श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) देश भर से पारंपरिक ज्ञान संबंधित भागीदारों के साथ सहयोग करने और इस राष्ट्रीय पहल को लागू करने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है। भारत के पारंपरिक ज्ञान को समाज तक पहुँचाने के लिए सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-निस्पर) इस राष्ट्रीय पहल “स्वस्तिक-वैज्ञानिक रूप से मान्य सामाजिक पारंपरिक ज्ञान” को लागू करने वाला नोडल संस्थान है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक रूप से मान्य पारंपरिक पद्धति/कार्यप्रणाली का संरक्षण करना और साथ ही हमारे पारंपरिक ज्ञान/पद्धति के वैज्ञानिक मूल्यों के बारे में समाज में विश्वास पैदा करना है

हम अपने पारंपरिक ज्ञान और पद्धतियों के विषय में समाज में विश्वास कैसे पैदा करें, इस पर शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, विषय-विशेषज्ञों, छात्रों, गैर-सरकारी संगठनों और जनता के सुझावों को हम आमंत्रित करते हैं। यह हमारे पारंपरिक ज्ञान और पद्धतियों के प्रति विज्ञान-वैज्ञानिक-समाज के जुड़ाव को प्रोत्साहित करके वैज्ञानिक सोच विकसित करने और समाज में विश्वास पैदा करने के हमारे उद्देश्य को पूरा करने में हमारी मदद करेगा।

सीएसआईआर-निस्पर की स्वस्तिक पहल के विषय में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।यहां क्लिक करें। (PDF 1519 KB)

या इस वेबसाइट पर जाएं -https://niscpr.res.in/nationalmission/svastik

आप अपने पारम्परिक ज्ञान तथा कार्य कार्यप्रणाली के बारे कितना जानते हैं? MyGov प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लें और भारत के पारम्परिक ज्ञान के बारे में अपने ज्ञान को परखें। Quiz Link: https://quiz.mygov.in/quiz/quiz-on-indian-traditional-knowledge/

अपने विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2022

फिर से कायम कर देना
2022 सबमिशन दिखा रहा है
J Sunil Kumar
J Sunil Kumar 3 साल 11 महीने पहले
Respected PM Ji, #Traditions Selfie,celebrated Independence Day very grateful thanks for bringing Harghar ki Tiranga program i just long back suggested that a common man is facing in celebrations of Independence Day in every street & villagers etc., Want to celebrate this Independence day well but its amazing more than that street level each home celebrated well by this Harghar ki Tiranga,In One flat i observed TWo Indian Flags & One Indian Flag to whole Appartment Total Three Flags Tirang means i simply with proudly with smile saying three of flags to an individual appartment it's a great future to India by this sign so please talk about Our tradition & Bring a program like Harghar ki Tiranga Harghar Tradition family selfie 🤳 program to keep their selfie at their homes on their main entrance hall etc., Please call people to come forward & Give message to whole world we live in India with Traditional practices we develop tradition to future responsibility to our children & country.Tq.
SUJAN BEHARI ROY
SUJAN BEHARI ROY 3 साल 11 महीने पहले
Few decades back we used to use Aurvedic medicine which was really affective, now we are not giving any credit. This needs to be revived. Let it be parallel to other medicine like homeopath/ allopath. Yoga exercise is now being practiced by other developed countries though yoga was practiced in India since long.
SANJAY KUMAR BUNKAR
SANJAY KUMAR BUNKAR 3 साल 11 महीने पहले
आत्मविश्वास वस्तुतः एक मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्ति है। आत्मविश्वास से ही विचारों की स्वाधीनता प्राप्त होती है और इसके कारण ही महान कार्यों के सम्पादन में सरलता और सफलता मिलती है। इसी के द्वारा आत्मरक्षा होती है। जो व्यक्ति आत्मविश्वास से ओत-प्रोत है, उसे अपने भविष्य के प्रति किसी प्रकार की चिन्ता नहीं रहती। उसे कोई चिन्ता नहीं सताती। दूसरे व्यक्ति जिन सन्देहों और शंकाओं से दबे रहते हैं, वह उनसे सदैव मुक्त रहता है। यह प्राणी की आंतरिक भावना है। इसके बिना जीवन में सफल होना अनिश्चित है।
RAMUBEDIDE
RAMUBEDIDE 3 साल 11 महीने पहले
https://www.googleadservices.com/pagead/aclk?sa=L&ai=CwXkshFL2Yv2BPeePmsMPkq686AfTornia6rm7ZDGELaQHxACIABg5erjA4IBF2NhLXB1Yi02MjE5ODExNzQ3MDQ5MzcxoAGftsT7AagDBMgDCqoEuAFP0Bkk5u7uB5F8stbceGmdtbQEpGyz0nk7ZGYUGs31EMvKRucfgWN1dci6v7yFm15PksCpkAUQdbYW-qbor4HQ9e_TG2MzuNlp4dnYiuJPHsg_SZSqiVqv1Hd3U7APb7e7fSIKK6kNpxXewaILE-rzpNCiO-O7CSBAkNF9EbANDyerrzK8UW5231K4EZ3_r9YOUodAzpTP1JUsHdlusOnpJVTLHrYQne0XM3SIYpZktfOElusmx1L_kgUKCBNoAXjIpareAqAGbtgGAoAHz4Gz3QKIBwGQBwKYBwKoB4QIqAeo0huoB7YHqAfgzxuoB-nUG6gHjM0bqAex3BuoB6SasQKoB5GfsQKoB7CbsQKoB9-&num=2&cid=CAESD-D2wxHDVg4dn26yJOMZcg&sig=AOD64_3AwduSjrg3KcFcw_hOFppdEwr1PQ&adurl=https://amazingstudy.odaclass.com/best/bridge/study%3Fkeyfrom%3
RAMUBEDIDE
RAMUBEDIDE 3 साल 11 महीने पहले
Amendments in State & UT Shops & Establishment Acts: States & UTs Shops & Establishments Acts can be amended to allow Shops , Stores, Super Markets - Hyper Markets, Malls of any kind of area 2500 Sq Feet and more to display Handlooms Handicrafts of that particular area in a separate cabinet . Owners or Managers of these establishments can make buy back / replacement agreements with societies of Handlooms & Handicrafts to make the deal more remunerative to both parties. Lalitha Jewellery exhibition of Tanjaore paintings in their Hyderabad Begumpet Store very much appreciative. The amendment will help millions of families who are surviving on their art from several years and also help employment & livelihood generation of their future generations.
Sreekarpandra
Sreekarpandra 3 साल 11 महीने पहले
J&K 107 altitude plants for diseases remedy MEGH Bio&eco diversity to sustain life NAGA medicinal insects MIZO Ethnomedicine,riverine system fishing,farming ASSAM Agroforestry HP Feed practices of livestock for reproduction&disease free ARUN PRADESH Ethnic ferment foods,beverages& ethnozoological diversity MANIPUR Tradition knowledge of agri TRIPURA Plant protection methods WB Cultivation of science&ethnoveterinary methods HARYANA Ecofriendly agri RAJASTHAN physiograph&geology features GUJ Indian tradition system of medicine UP Organic farming. MP Cultural&spiritual heritage all religions BIHAR Birthplace-Buddhism&Jainism. MAHA Irrigation&Organic farming ORISSA Hindu religious&sociocultural beliefs KARNATAK Age old memorisation methods&evidence based thinking PUN agri,naturopathy,yogic science AP weaving,metal,wood carving TN India system medicine&natural farming. KERAL Scientific agri methods GOA Soil test based fertilizers SIKKIM Traditional health&organic farming
Arun Tomar
Arun Tomar 3 साल 11 महीने पहले
आदरणीय महोदय,,,सादर प्रणाम 🙏🙏♥️🌹 यूजीसी नेट उत्तीर्ण और पीएचडी में नामांकित सभी शोधार्थियों को दस हजार रुपए तक की फेलोशिप अनिवार्य रुप से देने की योजना बनाई जाये । यूजीसी सिर्फ 3% जेआरएफ वालों को ही फेलोशिप देता है ,जिस कारण अनेक शोध पेंडिंग रह जाते है। जेआरएफ प्राप्त करने में शोधार्थी को कभी कभी चार-पांच साल लग जाते है ऐसे में वह शोध में उतर नही पाता है ।अगर शोधार्थी थोड़ा आर्थिक समस्या से निश्चिंत हो जाये तो ,देश के लिए मूल्यवान शोध कर पायेगा ।अत: निवेदन है आर्थिक समस्याओं में उलझे सभी शोधार्थियों को फेलोशिप मिल पाये ऐसी योजनाएं बनायी जाये ।
Adv Praveen Pratap
Adv Praveen Pratap 3 साल 11 महीने पहले
सर आपने 15 अगस्त की स्पीच में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर आपने स्चेतात्मक स्पीच दी। अब लगता है कि देश से भ्रष्टाचार समाप्त हो सकता है। आपके द्वारा की गई शुरूआत भविष्यात्मक सुधार हेतु अन्वेषणीय है। सर मैं एक साधारण नागरिक आपके इस कथन के लिए आपका आभारी हूं। सर जी आपको प्रणाम