Om Prakash Sharma
2 साल 11 महीने पहले
सम्माननीय प्रधानमंत्री जी सादर नमस्कार। महोदय, बीजेपी व देश हित में मेरा निम्न सुझाव है।
महोदय, सन 2004 के बाद लगे केंद्रीय तथा राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जानी चाहिए अन्यथा बीजेपी को भविष्य में चुनावों में भारी नुकसान होने की पूरी संभावना है। कई राज्यों में काँग्रेस की जीत व बीजेपी की हार का यह भी एक प्रमुख कारण है। यदि बीजेपी ने ओवर कान्फिडेन्श में इसे लागू नहीं किया तो उसे अन्य राज्यों में भी सरकारें गंवानी पड़ सकती हैं। महोदय, राजस्थान में चुनावों के समय काँग्रेस द्वारा लागू की गई पुरानी पेंशन स्कीम को भी वापिस नहीँ लेने की घोषणा करनी चाहिए।
पसंद
(8)
नापसन्द
(0)
जवाब दो
स्पैम की रिपोर्ट करें
