Arpitsrivastava
3 years 7 months ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
भारत।
मैं अर्पित श्रीवास्तव जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूँ, आज मैं आपका ध्यान OTT प्लेटफार्म पर दिखाए जाने वाले नशे से सम्बन्धित सामिग्री को तथा इससे युक्त पदार्थ की रोकथाम को लेकर है।
महोदय इंटरनेट के माध्यम से चलित कई प्रमुख ऐप है जो OTT प्लेटफार्म के माध्यम से देश के युवा वर्ग दिन रात इस्तेमाल कर रहे हैं और इस पर दिखाए जाने वाली सामिग्री पर कहीं भी ध्रुमपान निषेध या ध्रुमपान चेतावनी या तंबाकू के गंभीर परिणाम जैसी चेतावनी नही दी जाती है | जब देश के युवा ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर पिक्चर या वेब सीरीज देखते हैं तो वो भी सिगरेट,बीड़ी और तंबाकू जैसे उत्पाद का सेवन शुरू कर देते हैं और आगे चल कर उनकी स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है।
आप पहले भी तंबाकू जैसे हानिकारक उत्पाद पर अपनी बात रख चुके हैं फिर भी
मेरा आपसे विन्रम निवेदन है कि आप अपने अगले मन की बात कार्यक्रम में OTT प्लेटफार्म पर प्रर्दशित होने वाली कोई भी सामग्री के लिए ध्रुमपान या तंबाकू संबंधित चेतावनी अवश्य लागू करे और उनके निर्माताओं और यूवाओं को जागरूक करें
mygov_166695667488949451.pdf
Like
(2)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam