Prabhat Kumar
3 years 10 months ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी गांव स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता के लिए कार्यरत आशा बहुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। चूंकि यह उसी समुदाय की सदस्य होती हैं तथा वहीं पर रह रह कर अपने समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण संबंधी व्यवहारों में परिवर्तन लाने का कार्य करती है।वर्तमान में जिले स्तर पर वर्ष में एक बार इनका एक सम्मेलन आयोजित किया जाता है जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि किए जाते हैं जिसके अंतर्गत सुदूर गांव से सभी आशाएं नहीं सम्मिलित हो पाती हैं। अगर यह ही कार्यक्रम जिले स्तर पर नहीं होकर ब्लॉक स्तर पर वर्ष में एक बार आयोजित किए जाएं तो इसमें सभी आशाओं की प्रतिभागिता भी बढ़ेगी तथा आसानी से के साथ यह कार्यक्रम ग्रामीण जनता के साथ बेहतर रूप से हो पाएंगे और इसके माध्यम से क्षेत्रीय जनता भी आशाओं के कार्यों एवं उपलब्धि के बारे में अधिक जागरूक हो पाएगी, इन कार्यक्रम के अंतर्गत श्रेष्ठतम आशाओं को एसडीएम या क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से पुरस्कृत भी कराया जाना चाहिए।
Like
(13)
Dislike
(1)
Reply
Report Spam