OM PRAKASH SINHA
1 month 4 hours ago
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय। सादर प्रणाम 🙏🙏 मैं यहां बच्चों को समर्पित और उनके सफलता की रास्ते में बढ़ने हेतु ( बच्चों को संबोधित करते हुए) अपना लघु विचार
आप तक पहुंचाना चाहता हूं।
प्यारे बच्चों, जय हिन्द।
तुम देश के भविष्य हो। आओ, आज कुछ चीजों से आजादी पाई जाए.....
1. जो मुंह से गंदे बोल और गालियां देते हो, उनसे बहुत दूर रहो। जिससे ऐसे कीचड़ रूपी में बोल से तुम्हारे कान गंदे ना हों।
2. आंखों को भी गंदे , मैले होने से बचाओ। हमेशा मोबाइल का उपयोग अपने अंदर की क्वालिटी, गुण बढ़ाने के लिए उपयोग करो।
3.अपने मुंह से गंदे बोल और गालियां निकलने से बचाओ।इस प्रकार अपने कान, आंख और मुंह को गंदगी की गुलामी से आजाद रखो।
4. शराब या किसी भी नशा से और नशा करने वाले से बहुत दूर रहो।
5. याद रखो कि नाले में प्रवेश करने से शरीर गंदा ही होगा। नाले का मतलब गंदे बोलने, देखने और सुनने वाले लोग से हैं, साथ ही ऐसे लोग हैं जो माता पिता और बड़ों का आदर नहीं करते हैं; ऐसे लोगों से सावधान रहो।
मै आशा करता हूं कि तुम इन बातों को समझोगे और सफलता की राह में आगे बढ़ पाओगे।
जय हिन्द बच्चों।
Like
(1)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam